उत्तर प्रदेशराज्य

ATM नहीं टूटा तो उखाड़ ले गए बदमाश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आगरा में पुलिस चौकी से महज 400 दूरी में हैरान करने वाली वारदात हुई है। शुक्रवार को ATM से रुपए लूटने आए बदमाश जब सफल नहीं हुए तो वो ATM मशीन की उखाड़ कर ले गए। पूरी घटना पास लगे CCTV में कैद हो गई। घटनास्थल पर SSP और CO फोर्स के साथ पहुंचे। SSP ने बताया की ATM में गार्ड की तैनाती नहीं थी। आठ लाख 20 रुपए ATM में थे।

सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश, जो मुंह में कपड़ा बांधे हुए है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश, जो मुंह में कपड़ा बांधे हुए है।

तोरा चौकी के पास कलाल खेरिया टाटा इंडिकैश कंपनी का ATM है। जो एक दुकान में लगा था। तड़के करीब साढ़े 3 बजे बदमाश पहुंचे। ATM तोड़ नहीं पाए तो पूरा उखाड़ ले गए। बताया गया है कि ATM को बिना फाउंडेशन बनाए रखा गया था।बदमाश लोडिंग वाहन में ATM रखकर फरार हो गए। तड़के करीब 4 बजे मकान मालिक ने आवाज होने का अहसास हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी गश्त करते हुए पहुंच गई। आसपास इलाके में तलाश की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

Related Articles

Back to top button