उत्तर प्रदेशराज्य

160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस की कमान आगरा के लाल के हाथ में है। पीयूष सिंह वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेन मैनेजर हैं।  उनके निर्देशन में ही ट्रेन भोपाल से नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रफ्तार भरेगी।

पीयूष सिंह ने बताया कि 2010 में उन्होंने रेल सेवा ज्वाइन की थी। अभी उनकी तैनाती बीना जंक्शन पर है। तेज गति से चलने वाली ट्रेनों का विशेष प्रशिक्षण लिया है। अभी कमला नगर में उनकी मां और भाई रहते हैं। वे भी इस पल के गवाह बनने के लिए भोपाल आए हुए हैं। वंदे मातरम की कमान होना गौरव की बात है।

रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन से 120 किमी की गति से ट्रेन आगे बढ़ेगी। ललितपुर से आगरा कैंट स्टेशन तक 130 किमी प्रति घंटा और आगरा कैंट स्टेशन से नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन तक इसकी गति 160 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इसकी नियमित समय की बात करें तो भोपाल से सुबह 5:40 बजे चलेगी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 8:46 बजे पहुंचेगी। ग्वालियर स्टेशन पर 9:48 बजे और आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर 11:23 बजे आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यहां से 1:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। यहां से दोपहर 2:40 बजे से चलकर 4:20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और रात 10:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंच जाएगी।

आगरा कैंट स्टेशन पर तय कार्यक्रम

एक अप्रैल को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से अपराह्न 3:27 बजे चलेगी। ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर रात 9:27 पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद राजा की मंडी स्टेशन पर भी एक मिनट रुकेगी। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल हरी झंडी दिखाएंगे।

Related Articles

Back to top button