उत्तर प्रदेशराज्य

सपा MLA ने योगी को भेजा पत्र

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कानपुर में आर्य नगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कुछ अफसरों के बंगलों पर हुए सौंदर्यीकरण काम में सरकारी धन की लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच की मांग की है। इसके बाद से सरकारी अफसरों में खलबली मची हुई है|

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ MLA अमिताभ बाजपेयी।

हमें विकास निधि तक नहीं मिली, अफसर खर्च कर रहे लाखों रुपए

विधायक अमिताभ बाजपेई ने यह पत्र 18 नवंबर को भेजा है। पत्र में विधायक ने कहा कि, कोरोना की आपदा के चलते देश व प्रदेश आर्थिक तंगी के हालातों से जूझ रहा है। व्यापार में भी कमी आई है। जिससे राजस्व कम एकत्र हुआ है। आर्थिक तंगी के चलते कई विकास की परियोजनाएं एवं जनहित कारी कार्य भी अटके हुए हैं।

विधायक की ओर से पत्र जारी होने के बाद शहर के आला अफसरों के दफ्तरों तक खबर पहुंचते ही खलबली मच गई है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह प्रकरण सचिवालय तक चर्चा में आ गया है। जांच के आदेश जारी होने का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button