उत्तर प्रदेशराज्य

टीकाकरण की रफ्तार अचानक घटी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :यूपी में अचानक टीकाकरण की रफ्तार घट गई। हर दिन औसतन 10 लाख टीके लगाए जा रहे थे, लेकिन बुधवार को सिर्फ 3.81 लाख वैक्सीन ही लग पाई। वहीं, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में इंटरनेट सेवा बाधित होने से वहां के आंकड़े नहीं मिल सके। प्रदेश में अचानक ही टीकाकरण की रफ्तार में कमी आने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

                                            यूपी में टीकाकरण की रफ्तार अचानक घटी

देश में अब तक सर्वाधिक 11.21 करोड़ वैक्सीन यूपी में लगाई गई है। 27 सितंबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 38.44 लाख टीके लगाने का रिकार्ड भी प्रदेश के खाते में दर्ज है। वहीं, अक्टूबर महीने के पहले ही दिन 20.16 लाख वैक्सीन लगी थी। वहीं बीते दो दिनों में क्रमश : 8.08 लाख व 17.30 लाख वैक्सीन लगाई गई थी। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 14.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।

Related Articles

Back to top button