राष्ट्रीय

कंगना रनौत ने अब बाल ठाकरे को याद करते हुए शिवसेना – कांग्रेस पर उठाये सवाल , सोनिया गाँधी भी घेरे मे

अभिनेत्री कंगना रनोट एक के बाद एक बड़े बयान दे रही हैं। पिछले दिनों उनका शिवसेना के मंत्री से शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच उनके ऑफिस पर तोड़फोड़ भी की गई। अब जहां शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उनके द्वारा लगातार तीन ट्वीट किए गए, जिसमें उन्होंने बाला साहब ठाकरे का भी जिक्र किया और कांग्रेस से जुड़े उनके डर को उजागर किया। बता दें कि उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा, ‘महान बाला साहेब ठाकरे मेरे सबसे पसंदीदा आइकनों में से एक हैं, उनका सबसे बड़ा डर था कि किसी दिन शिवसेना गुटबन्धन करेगी और कांग्रेस बन जाएगी।

 उनके अगले ट्वीट में कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को निशाने पर लिया गया। उन्होंने लिखा, ‘प्रिय आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, एक महिला होने के नाते आप महाराष्ट्र में आपकी सरकार द्वारा किए गए बरताव से दुखी नहीं हैं? क्या आप डॉ अंबेडकर द्वारा हमें दिए गए संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अपनी सरकार से अनुरोध नहीं कर सकतीं?

उन्होंने आगे सोनिया गांधी से कहा, ‘आप पश्चिम में पले बढ़े हैं और भारत में यहां रहते हैं। आप महिलाओं के संघर्ष से अवगत हो सकते हैं। जब आपकी खुद की सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून और व्यवस्था का मजाक बना रही है, तो ऐसे में इतिहास आपकी चुप्पी और उदासीनता को जरूरी याद रखेगा। 

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हाल में दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। राउत के इस बयान के बाद एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। वहीं, बुधवार को ही कंगना अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से मुंबई लौटी हैं। उनको गृह मंत्रालय की तरफ से सुरक्षा प्रदान हुई है।

बीएमसी ने बुधवार को एक्ट्रेस के बांद्रा स्थित बंगले में किए गए कुछ अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बाद में प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद, कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए कहा, ‘उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है, आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।’

Related Articles

Back to top button