उत्तर प्रदेशराज्य

सख्त पहरे के बावजूद पश्चिम यूपी में किसानों ने फ्री कराया टोल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कृषि कानूनों को लेकर सरकार के प्रस्ताव को ठुकराकर किसानों ने आंदोलन को तेज कर दिया है। शनिवार को सभी टोल फ्री करने के आह्वान का असर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। पुलिस के सख्त पहरे के बावजूद भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ और आसपास के जिलों के टोल प्‍लाजा को फ्री करकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरठ के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और अलीगढ़ में हाईवे पर किसान जुटे हुए हैं।

पुलिस के सख्त पहरे के बावजूद भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ और आसपास के जिलों के टोल प्‍लाजा को फ्री करकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मेरठ में शिवाय टोल प्‍लाजा पर बैठकर किसानों ने जहां विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां में हंगामा कर टोल पर कब्‍जा जमा लिया। सहारनपुर में किसान टोल फ्री कराने की तैयारियों में लगे हुए हैं। मुजफ्फरनगर में रोहना टोल प्‍लाजा पर पुलिस फोर्स के तैनाती के बीच टोल प्‍लाजा पर बैठकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

कृषि कानूनों को लेकर सरकार के प्रस्ताव को ठुकराकर किसानों ने आंदोलन को तेज करते हुए शनिवार को सभी टोल फ्री करने का आह्वान किया है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्क हो गई है और जिले के सभी टोल पर विशेष पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। किसान आंदोलन के मद्देनजर सभी करीब 130 टोल प्लाजा पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

गभाना और मडराक टोल फ्री कराने पहुंचे किसान : अलीगढ़ में शनिवार सुबह किसानों ने गभाना और मडराक टोल को फ्री कराने की रणनीति बनाई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन भी मुस्‍तैद हो गया। मौके पर भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पहले से बनी रणनीति के तहत शनिवार की सुबह भाकियू अम्‍बाबता गुट के कार्यकर्ता गभाना टोल प्‍लाजा पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

पूर्व मंत्री पंडित सिंह व योगेश सिंह नजरबंद : गोंडा में किसान यात्रा निकालने को लेकर पुलिस ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को नवाबगंज व पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह को भंभुआ कोट स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया है। उनके आवास पर कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।

फीरोजाबाद में एक्सप्रेस वे टोल पर पुलिस ही पुलिस, नहीं पहुंचे किसान : भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने शनिवार सुबह 10 बजे से टोल फ्री कर प्रदर्शन का एलान किया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। हर टोल पर सौ से ज्यादा पुलिस के जवान और अधिकारी लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button