उत्तर प्रदेशराज्य

75 एकड़ में बनेगा श्रीराम चलित मानस अनुभव केंद्र

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:गुप्तार घाट के करीब 75 एकड़ से ज्यादा भूमि पर श्रीराम चलित मानस अनुभव केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसमें टेंट सिटी के साथ श्री राम जल समाधि स्थल सहित कई स्थल बनाए जाएंगे। कमिश्नर गौरव दयाल ने शुक्रवार को चयनित स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चौधरी चरण सिंह घाट पर बनाए जा रहे काटेज और फूट कोर्ट का भी निरीक्षण किया। कार्यों को तेजी से कराने का निर्देश दिया।

अयोध्या धाम को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने और खान-पान संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए गुप्तारघाट के समीप सरयू के निकट 75 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में श्रीराम चलित मानस अनुभव केंद्र बनाया जाएगा। एडीए इसे प्राइवेट संस्था के माध्यम से विकसित करवाएगा।

इसके बाद कमिश्नर ने चौधरी चरण सिंह घाट के बंधे पर स्थित चौधरी चरण सिंह प्रवेश द्वार को भव्य बनवाने का निर्देश दिया। बनाए जा रहे 24 कॉटेजों व फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। कॉटेजों को गुणवत्ता के साथ अयोध्या की कल्चरल थीम पर विकसित किए जाने, फूडकोर्ट का निर्माण गुणवत्तापूर्ण बनाने, नियमित साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। सभी कार्यों को दिसंबर तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

संचालन संस्था के लोगों ने कमिश्नर को बताया कि कॉटेजों का निर्माण बाल्मीक रामायण से संबंधित सभी सातों कांड पर आधारित होगा। इन पर इसी से संबंधित मधुबनी पेंटिंग की जाएगी। सभी 24 कॉटेजों पर श्रीराम के अवतारों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। कमिश्नर ने टेंट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके साथ नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था के अफसर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button