उत्तर प्रदेशराज्य

अलीगढ़ में पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कांग्रेस के लिए सूबे की धरती बंजर हो चुकी है। लिहाजा, खोई जमीन तलाशने के लिए भरकस कोशिश की जा रही है। इसके लिए हर बूथ व न्याय पंचायत पर कमेटियां बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दरअसल, हाईकमान की नजर पंचायत चुनावों पर है। लिहाजा, गांव-गांव जाकर पुराने कांग्रेसियों को फिर से सक्रिय किया जा रहा है। यही नहीं, कमेटियों में भी गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान व युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। दरअसल, शहरी वोटरों को भाजपा व अन्य दलों से तोड़ना बेहद कठिन हो रहा है। पार्टी को लगता है कि सत्ता की चाभी अब गांव में ही मिलेगी। लिहाजा, पार्टी नेताअों ने पंचायत चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान किया है।

कांग्रेस के लिए सूबे की धरती बंजर हो चुकी है। लिहाजा खोई जमीन तलाशने के लिए भरकस कोशिश की जा रही है।

अध्यक्ष व 10 सदस्य 

हाईकमान के निर्देश पर सभी पोलिंग बूथ क्षेत्र में एक-एक अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। फिलहाल, महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी नहीं बनाए जा रहे।  केवल 10 सदस्य हर बूथ पर नियुक्त किए जाएंगे। बूथ कमेटी को पूरे क्षेत्र में कांग्रेस की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसलिए इनमें पार्टी के निष्ठावान, ऊर्जावान व पुराने कार्यकर्ताअों को मौका दिया जा रहा है। युवाअों को भी इनमें तवज्जो दी जाएगी । पहले चरण में 1200 से ज्यादा बूथों पर ये अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। इसी तरह प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक अध्यक्ष व 10 सदस्यों की नियुक्ति होनी है। पार्टी की मंशा स्पष्ट है कि मजबूत तो सब मजबूत।

सभी पदों पर लड़ेगी चुनाव 

पार्टी नेताओं के अनुसार कांग्रेस सभी पदों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य  व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button