उत्तर प्रदेशराज्य

आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

स्वतंत्रदेश , लखनऊसीएम योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को आजमगढ़ के अकबेलपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का शुभारंभ किया। सीएम ने राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी किया। 

जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम बुधवार को ही प्रस्तावित था, लेकिन देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव के बाद हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में उनके शामिल होने के कारण कार्यक्रम को गुरुवार के लिए टाल दिया गया। कार्यक्रम टलने के बाद भी अधिकारी जहानागंज विकास खंड के अकबेलपुर गांव में अपनी तैयारियां मुकम्मल करने में जुटे रहे। बुधवार को जैसे ही उनके आने का कार्यक्रम तय हुआ, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मैदान में उतर गई। एक तरफ लोगों के बैठने के लिए टेंट, कुर्सी आदि लगाने के साथ ही मंच का निर्माण किया जा रहा था तो दूसरी ओर अकबेलपुर और महराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड का निर्माण शुरू हो गया। सीडीओ परीक्षित खटाना ने बताया कि कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया जा रहा है। कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर का है, इसलिए 3000 लोगों के बैठने के लिए कुर्सी लगवाई जा रही है। दो स्थानों पर हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है।

दो घंटे जिले में रहेंगे सीएम

अपने प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ 2.25 बजे अकबेलपुर स्थित हेलीपैड पर उतरे। जहां से वह 2.30 बजे कार के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे। वहां एक घंटे तक रहने के बाद 3.30 बजे वह राजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए। निरीक्षण के बाद अकबेलपुर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 

Related Articles

Back to top button