उत्तर प्रदेशराज्य

श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी को सूरजपुर कोर्ट ने खारिज कर दिया। श्रीकांत ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज की गई FIR में जमानत याचिका दायर की थी। भाजपा नेता को अभी जेल के अंदर ही रहना पड़ेगा।

16 अगस्त को होगी अगली सुनवाई,

लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा त्यागी
नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी श्रीकांत को मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। गुरुवार को कोर्ट के फैसले के बाद त्यागी की मुश्किलें और भी बढ़ गईं हैं।अब श्रीकांत त्यागी पर दर्ज धोखाधड़ी के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी। पुलिस की हिरासत में जाते हुए आरोपी मीडिया के सवालों से बचता रहा। श्रीकांत त्यागी को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया है।

त्यागी के साथ 3 और आरोपियों को पकड़ा गया
पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान से गिरफ्तार किया था। सूरजपुर कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। त्यागी के साथ उसके साथियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया। चारों आरोपियों को नोएडा के लुकसर जेल में रखा जाएगा। श्रीकांत को UP STF ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था

Related Articles

Back to top button