राष्ट्रीय

सपा के बाद BSP का भी किसानों के भारत बंद को समर्थन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कृषि से सम्बंधित तीन नये कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में आंदोलित किसानों को अब राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ने भी अन्य दलों के साथ अंदोलनरत किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद को अपना समर्थन दे दिया है। बसपा की मुखिया मायावती ने सोमवार को ट्वीट पर इसकी सहमति दी है।

देश में आठ नवंबर को किसानों का भारत बंद है। इनको कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है।

देश में आठ नवंबर को किसानों का भारत बंद है। इनको कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है। आंदोलित किसानों के साथ अब बसपा मुखिया मायावती हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव मायावती ने कहा है कि भारत किसान के आंदोलित हैं। इसी क्रम में उनके संगठनों ने दिनांक आठ दिसम्बर को भारत बंद का जो एलान किया है, उसका बहुजन समाज पार्टी भी समर्थन करती है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने इसके साथ ही केंद्र सरकार से किसानों की मांग को मानने की भी अपील की है।

मायावती ने कहा कि कृषि से संबंधित तीन नए कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आंदोलित है। यह काफी मेहनत करते हैं और इनको भी अपनी बात कहने का पूरा हक है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ने भी किसानों के आठ दिसंबर को भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी तो सोमवार को ही प्रदेश में किसान यात्रा निकाल रही थी, लेकिन सरकार की तरफ से उनके कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किसानों के समर्थन में पदयात्रा का ऐलान किया था।

Related Articles

Back to top button