उत्तर प्रदेशराज्य

स्टंट कर रहे बाइक सवार ने बच्चे और महिला को मारी टक्कर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:राजधानी पुलिस स्टंट बाजों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। यह स्टंड बाज अब वीआइपी रोड और गोमती नगर अथवा गोमतीनगर फ्लाईओवर पर ही नहीं। शहर की कॉलोनियों के अंदर भी बाइक से स्टंट कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर पारा क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में स्टंट कर रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार ने घर के बाहर खेल रहे अंश (7) और पड़ोस में रहने वाली एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद स्टंट कर रहा युवक बुलेट छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपित युवक की तलाश में दबिश दे रही है।

लखनऊ में गुरुवार दोपहर पारा क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में स्टंट कर रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार ने घर के बाहर खेल रहे अंश (7) और पड़ोस में रहने वाली एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार दोपहर काशी राम कॉलोनी निवासी अंश घर के बाहर खेल रहा था। वहीं, पड़ोस में रहने वाली नेहा भी खड़ी थीं। इस बीच एक युवक स्टंट करते हुए तेज रफ्तार बुलेट चला रहा था। कभी वह कट मारता तो कभी एक साइड को गाड़ी झुका कर निकालता। इस बीच बुलेट अनियंत्रित हो गई और उसने अंश और पास में खड़ी नेहा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े और उन्होंने बुलेट सवार को पीछा किया तो वह बुलेट छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोग और परिवारीजनों की मदद से अंश और नेहा को क्षेत्र स्थित अस्पताल ले जाया या। जहां उनका उपचार हुआ। इंस्पेक्टर पारा त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बुलेट के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button