उत्तर प्रदेशराज्य

किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे यूपी गेट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :3 केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का टीकरी बॉर्डर और सोनीपत में सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन जारी है। इस बीच यूपी गेट पर भी किसान जमा होने लगे हैं। इसकी सूचना मिलते ही गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत यूपी गेट पर पहुंच गए हैं। यहां थोड़ी देर में सभा करेंगे। हालांकि पुलिस ने बॉर्डर को सील कर दिया है। यूपी गेट पर किसान दरी बिछाकर प्रदर्शन की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि यूपी के अन्य जिलों के किसान भी शनिवार  शाम तक यूपी गेट पहुंच जाएंगे।

पंजाब हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों के प्रदर्शन के चलते लगातार तीसरे दिन दिल्ली-एनसीआर की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है।

फोटो कैप्शन- तिकड़ी बॉर्डर पर जमा किसान।

उधर दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार की दोपहर बताया कि किसी भी ट्रैफिक आंदोलन के लिए टिकरी सीमा बंद है। हरियाणा जाने के लिए झारोदा, धांसा, दौराला झटीकरा, बडूसरी, कपसेरा, राजोखरी एनएच 8, बिजवासन / बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा से जाया जा सकता है।

फिलहाल स्थिति यह है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों ने 3 केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली को तीन तरफ से घेर रखा है। दिल्ली में प्रवेश के लिए आमादा किसान किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हैं। इस बीच किसानों के जत्थे  के मेरठ से गाजियाबाद आने की सूचना है।दिल्ली से सटे टीकरी बॉर्डर के साथ सिंघु बॉर्डर भी चल रही किसान आंदोलन के बीच AAP विधायक राघव चड्ढा शनिवार दोपहर बुराड़ी के निरंकारी मैदान में पहुंचे। पत्रकार से बातचीत में राघव चड्ढा ने कहा कि हम यहां पर किसानों की मेजबानी कर रहे हैं। यहां पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसान दिल्ली में जिस जगह भी बैठना चाहते हैं तो उनका वहीं पर दिल्ली सरकार स्वागत करेगी। केंद्र सरकार किसानों की मांगों को अहम की लड़ाई न बनाए।

Related Articles

Back to top button