उत्तर प्रदेशराज्य

प्रशासन ने फेरा पानी, विधायक इरफान समेत तमाम कार्यकर्ता गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :देश भर में सरकार बनाम किसान नामक आंदोलन छिड़ चुका है। दोनों ऐसे में दोनों पक्षों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। भारत बंद के आह्वान का समर्थन कर रहे लोगों को उनके आंदोलन से पहले ही जिला प्रशासन ने घरों में ही रोक लिया। इसकी वजह से शहर में बंद का असर नजर नहीं आ रहा। सुबह से ही सभी बाजार सामान्य रूप से खुले। थोक बाजार जरूर देर से खुलते हैं लेकिन मोहल्लों और गलियों में दुकानें सुबह से ही खुल गईं। दूसरी ओर नौबस्ता गल्ला मंडी में जहां आढ़तियों ने कारोबार बंद रखा हुआ है, वहीं गड़रियनपुरवा में आटो मार्केट के कारोबारियों ने भी दुकानें नहीं खोली हैं। नयागंज किराना बाजार ने बंदी की घोषणा की है लेकिन मात्र दोपहर एक बजे तक। इन व्यापार मंडलों को छोड़ बाकी ने दुकानें खोलने की बात सात दिसंबर को ही कह दी थी।

व्यापार मंडलों की प्रशासन द्वारा बुलाई गई बैठक में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीकम चंद सेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा समेत तमाम व्यापारी नेता मौजूद थे। ये दोनों संगठन बड़े व्यापारिक संगठन हैं।

 

किसान आंदोलन में भारत बंद की घोषणा का कानपुर में खास असर नजर नहीं आ रहा है। चंद व्यापार संगठनों को छोड़कर बाकी सभी ने बाजार खोलने की बात सात दिसंबर को ही कह दी थी। सुबह से ही बर्रा, किदवई नगर, नौबस्ता, कर्रही, कौशलपुरी, गुमटी, अशोक नगर, नवाबगंज, चकेरी, श्याम नगर, पनकी, कल्याणपुर आदि क्षेत्र के मोहल्लों में दुकानें खुल गई थीं। नवीन मार्केट में सबसे पहले राजनीतिक दलों द्वारा बंदी का प्रयास किया जाता है, इसलिए वहां व्यापारियों ने थोड़ा इंतजार के बाद दुकानें खोलनी शुरू कीं। प्रदर्शन के लिए सुबह पूर्व सांसद सुभाषिनी अली को निकल ही रही थीं कि उन्हें उनके घर में ही रोक दिया है। बता दें कि उन्हें 11 बजे शिक्षक पार्क से जुलूस निकालना है।

प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से कसी कमर 

प्रशासन ने वैसे भी सभी क्षेत्रों में एसीएम और सीओ को सक्रिय रहने के निर्देश किए हैं ताकि कोई भी जबरन बंदी न कराई जा सके। किसानों के भारत बंद के विरोध में कई व्यापारिक संगठन तो खुल कर सामने आ गए हैं जिन्होंने बाजार बंद करने से साफ मना कर दिया है। व्यापार मंडलों की प्रशासन द्वारा बुलाई गई बैठक में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीकम चंद सेठिया, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा समेत तमाम व्यापारी नेता मौजूद थे।

पुलिस ने सपा नेता विकास यादव काे घर तक छोड़ा

सम्राट विकास यादव को पुलिस ने लखनऊ में हिरासत में लिया था रात में घर छोड़ दिया। मसवानपुर चौराहा के पास स्थित अावास पर नजर बंद कर दिया गया। इसके अलावा प्रगातिशील समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अाशीष चौबे के अशोक नगर स्थित अावास पर भारी फोर्स लगा दी गई है।

कांग्रेसी भी नजरबंद

विधायक सुहैल अख्तर अंसारी के खपरा मोहाल स्थित आवास के बाहर पुलिस ने डेरा डाला तो उन्हें नीचे ही नहीं उतरने दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के घर भी क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज पहुंचे और नीचे उतरते ही उन्हें नजरबंद किए जाने की सूचना दी। उधर, विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं करिश्मा ठाकुर के घर भी रेलबाजार पुलिस पहुंच गई। फिलहाल अभी ऊषारानी कोरी के घर पर पुलिस ने पहरा बिठा दिया है

गिनती भर बंदी के साथ

भारत बंद के समर्थन में गल्ला मंडी के आढ़ती हैं। जिनका नेतृत्व उत्तर प्रदेश खाद्य पदार्थ व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा कर रहे हैं। दूसरी ओर गड़रियन पुरवा के गुरुनानक आटो मार्केट और मोटर मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी बंदी के पक्ष में हैं।

Related Articles

Back to top button