15 मेधावियों को मिले पदक
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :दीक्षा समारोह का लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार स्कॉलर परेड के बाद आगाज हुआ। इस दौरान परंपरागत स्कॉलर परेड निकाली गई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति भूमिका में शामिल रहीं। वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की मौजूदगी में स्कॉलर परेड प्रोक्टर ऑफिस से लेकर आयोजन स्थल मालवीय सभागार तक निकाली गई। उसमें कुलपति रजिस्ट्रार सहित लविवि की प्रमुख समितियों के सदस्य शामिल रहे। सभी के मन में इस बात की खुशी नजर आई कि वे शताब्दी वर्ष में आयोजित किए जा रहे समारोह का हिस्सा हैं।

विद्यार्थी ही विरासत को आगे ले जाएंगे : राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फोन कर सभी को बधाई दी है। ज्ञानरूपी प्रकाश का विकास लविवि कर रहा है। शत वर्ष में लविवि पहुंचा है। 100 साल पूरा करने वाला यह नौवां विश्विद्यालय है। अनेक विद्यार्थी ने विश्व को चमत्कृत किया है। यहां अनेक विभूषण मिले हैं। ये विश्वद्यालय कामयाब रहा। मेरे लिए ये गर्व की बात है। ये कन्वोकेशन विशेष है। मुझे प्रसन्नता है। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी इस कार्यक्रम की गरिमा बढाएंगे। ये नवाचारों के जरिये यह विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा है। समाजिक चेतना का भी विकास हो रहा है।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा अंत नहीं है। ये नया आरम्भ है। ये कन्वोकेशन शताब्दी वर्ष में हो रहा है। ये विश्वविद्यालय श्रेष्ठ हो यह संकल्प लें। हमारे विश्वविद्यालय की गरिमा रही है। 1920 में लेजिस्लेटिव काउंसिल को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय बना था। अनेक मूर्धन्य आचार्यों का यहां रहना हुआ है। यहां के विद्यार्थी अनेक पद्म पुरस्कार विजेता रहे हैं।
विश्वविद्यालय के 194 मेधावियों को स्थापना दिवस के बाद मेडल से नवाजा जाएगा। 15 प्रमुख मेधावियों को आज दीक्षा समारोह में मेडल दिए जा रहे हैं, मगर 194 प्रायोजित मेडल विभाग स्तर पर लविवि देगा। ये कार्यक्रम अगले पूरे साल में आयोजित किए जाते रहेंगे।