24 घंटे में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, यूपी के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!
स्वतंत्रदेश , लखनऊ में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। आने वाले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित करीब 35 जिलों में भारी बारिश पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, शामली, सहारनपुर में भारी बारिश के साथ ही गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं भी हैं।वहीं आगरा, अलीगढ़, मथुरा और आसपास के जिलों में बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इन शहरों में आने वाले 15 अगस्त को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। उससे पूर्व 11 से 14 अगस्त तक आंशिक बादल छाए रहने व बौछार पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

बादल छाने से तापमान में गिरावट
बादल छाने के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को तापमान सामान्य से अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम रहा। आगरा में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
आगरा के मौसम का ये है अनुमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 0.4 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ बौछार पड़ सकती है।
मेरठ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हल्के बादलों के बीच बरसात के आसार, धूप भी खिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 89 न्यूनतम प्रतिशत 67 दर्ज किया गया था।