उत्तर प्रदेशराज्य

बढ़ते तापमान के बीच 13 और 14 मार्च को प्रदेश में होगी बारिश

स्वतंत्रदेश,लखनऊयूपी में बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 13 और 14 मार्च को क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार जताए गए है। इस वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, सोमवार को हल्की हवाएं चलने से मौसम में कुछ राहत मिली।मार्च के शुरुआती दिनों में ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा है। दिन में धूप तीखी होने लगी है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। बीते 24 घंटों कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना है और दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 मार्च के बाद तापमान दोबारा बढ़ने लगेगा और गर्मी का असर तेज हो सकता है।

यूपी में रविवार को 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। इसी तरह हमीरपुर में अधिकतम तापमान 34.2, लखनऊ 32.1, कानपुर 33.0, वाराणसी 33.2, झांसी 33.1, आगरा 33.8 व बांदा में 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button