उत्तर प्रदेशराज्य
फरवरी में अप्रैल-मई वाली गर्मी, 15 से फिर शुरू होगी ठंड
स्वतंत्रदेश ,लखनऊफरवरी आमतौर पर हल्की ठंड और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने अपनी करवट बदल ली है। दोपहर होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें 3.7 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।

आज और कल चलेंगी तेज हवाएं
आज यानी कि गुरुवार को पूरे दिन 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि कुछ जिलों में हवाओं की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन हवाओं के चलते अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।