उत्तर प्रदेशराज्य

भूमि विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सुल्तानपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें भूमि विवाद में एक महिला को निर्वस्त्र करने के साथ हाथ व पैर बांधकर पीटा गया। बाद में हमलावरों ने महिला का सिर मुड़ा दिया। दो सप्ताह पहले घटी इस घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर सीओ लंभुआ ने जांच शुरू की। इस पर कोतवाली देहात पुलिस ने आनन-फानन केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आई।

कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला का राम प्रसाद से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी के चलते 21 जून को राम प्रसाद के साथ कई अन्य लोगों ने महिला को अपने घर बुलाया और बंधक बना लिया। इतना ही नहीं राम प्रसाद समेत अन्य लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद भी हमलावर नहीं थमे और महिला के सिर के बाल मुड़वा दिए। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित महिला कोतवाली देहात थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। 

Related Articles

Back to top button