उत्तर प्रदेशराज्य

मासूम को फांसी पर लटकाकर मां ने भी की आत्महत्या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: उत्तर प्रदेश लखीमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे को फांसी पर लटकाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में उन दोनों के अलावा और कोई नहीं था। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

लखीमपुर में कोतवाली तिकुनिया इलाके के भूलनपुर गांव में हुई घटना। महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे को फांसी पर लटकाकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

मामला कोतवाली तिकुनिया के ग्राम भूलनपुर का है। यहां का निवासी महेश कुमार देहरादून में मजदूरी करता है। गुरुवार को महेश की पत्नी संगीता ( 26) अपने दो वर्षीय पुत्र जितेंद्र के साथ घर पर अकेली थी। रात में किसी समय संगीता ने पुत्र जितेंद्र के गले में रस्सी का फंदा डालकर छप्पर में लटका दिया। इसके बाद संगीता स्वयं के गले में भी रस्सी का फंदा डालकर छ्प्पर में लटक गई। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने मां-बेटे के शव लटकते देखे तो परिवार के लोगों वह रिश्तेदारों को खबर दी। घटना के कारणों की बाबत परिवार वाले व रिश्तेदार कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। महेश की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व रकेहटी निवासी संगीता से हुई थी। संगीता के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। इससे पुत्री आएदिन परेशान रहती थी। कोतवाली प्रभारी तिकुनिया राजकुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button