उत्तर प्रदेशराज्य

मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की गुंजाइश कम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तो लंबे समय से चल रही थी, लेकिन अब उसकी रूपरेखा तैयार है। केंद्र की तरह बड़े फेरबदल की गुंजाइश बहुत कम है। सिर्फ चार-पांच नए चेहरे शामिल करने पर सहमति की चर्चा है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए मौजूदा मंत्रियों का कद काम के आधार पर घटाया-बढ़ाया जा सकता है।

         केंद्रीय मंत्रिमंडल की तरह बड़े फेरबदल से भारतीय जनता पार्टी बचना चाहती है क्योंकि चुनाव करीब ही है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी सरकार और भाजपा संगठन को समन्वय के साथ करनी है। लिहाजा, योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर हाईकमान से चर्चा करने के लिए सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल दिल्ली पहुंच गए। मंगलवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक में सब कुछ तय कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की तरह बड़े फेरबदल से भारतीय जनता पार्टी बचना चाहती है, क्योंकि चुनाव करीब ही है। अभी टीम योगी में मुख्यमंत्री सहित कुल 53 मंत्री हैं। इनमें 23 कैबिनेट, नौ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्यमंत्री हैं। चूंकि मानक के अनुसार कुल 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं, इसलिए सात स्थान अभी खाली हैं। हालांकि सात की बजाए सिर्फ चार या पांच नए मंत्री बनाए जाने का विचार है।

Related Articles

Back to top button