उत्तर प्रदेशराज्य

जनवरी में मार्च जैसी गर्मी, यूपी में गणतंत्र द‍िवस पर साफ रहेगा मौसम

स्वतंत्रदेश ,लखनऊप्रदेश में इन दिनों मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो कहीं घने कोहरे का असर है तो वहीं, कुछ जिलों में धूप से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है क‍ि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आगे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार से मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीतलहर के कारण बढ़ी ठंड, शाम में गलन का अहसास

इसके अलावा अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में बुधवार रात बारिश के बाद गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। थोड़ी देर के लिए ही सूरज के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। शीतलहर के कारण सुबह से ही ठंड बढ़ गई और शाम होते-होते गलन तेज हो गई।

Related Articles

Back to top button