उत्तर प्रदेशराज्य

प्रधानपति के शव का अंतिम संस्कार, तीन गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के अमेठी में ग्राम प्रधान के पति के अधजले शव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गांव में हुआ। गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम योगेन्द्र सिंह, सीओ संतोष सिंह कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रही। बता दें, बीते दिन प्रधानपति संदिग्ध अवस्था में गांव के ही एक व्यक्ति की चहारदीवारी के अंदर अधजली अवस्था में मिले थे। प्रधानपति की जलाकर हत्या की आशंका परिजनों ने जताई थी। मामले में अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक नाबालिग भी पुलिस की गिरफ्त में है।

अमेठी मुंशीगंज कोतवाली के बंदोइया गांव की प्रधान के पति का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गांव में हुआ। 

मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के बंदोइया गांव का है। यहां की महिला ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन गुरुवार से गायब थे। प्रधान पुत्र सुरेंद्र ने गुरुवार को मुंशीगंज पुलिस से पिता के गायब होने की शिकायत की। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि देर रात गांव के ही केके तिवारी की चहारदीवारी के अंदर अर्जुन अधजले हालत में मिले। परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई।

गांव के ही कुछ लोगों पर जलाकर मारने का आरोप 

प्रधान पक्ष गांव के ही कुछ लोगों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगा रहा है। जिन पर आरोप लग रहा है। वह महिला प्रधान के खिलाफ अनियमितता का आरोप लगाकर जांच करवाई थी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें कही व सुनी जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहाकि जो तहरीर मिलेगी। उसके मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button