उत्तर प्रदेशराज्य

लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा प्रयागराज

स्वतंत्रदेश ,लखनऊमानसून आने से पहले उत्तर प्रदेश में पारा हर रोज एक रिकॉर्ड बनाने को आतुर दिख रहा है। प्रचंड गर्मी, लू की तीव्रता ने लोगों को बेहाल कर रखा है। प्रदेश के कई हस्सों में रिकार्ड तोड़ता तापमान बता रहा है कि लोग गर्मी में किस कदर झुलस रहे हैं। प्रयागराज सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पर पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि रविवार के 47.6 के बराबर रहा। वहीं लखनऊ में भी पारे ने रिकार्ड तोड़ा और 46.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। स्वतंत्रदेश ,लखनऊमानसून आने से पहले उत्तर प्रदेश में पारा हर रोज एक रिकॉर्ड बनाने को आतुर दिख रहा है। प्रचंड गर्मी, लू की तीव्रता ने लोगों को बेहाल कर रखा है। प्रदेश के कई हस्सों में रिकार्ड तोड़ता तापमान बता रहा है कि लोग गर्मी में किस कदर झुलस रहे हैं। प्रयागराज सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पर पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि रविवार के 47.6 के बराबर रहा। वहीं लखनऊ में भी पारे ने रिकार्ड तोड़ा और 46.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।  आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले 2014 में लखनऊ का पारा इतना दर्ज हुआ था। वहीं सुल्तानपुर में भी पारे ने 2005 की बराबरी की और 47 डिग्री पहुंच गया। यह मौसम विभाग के अब तक के प्रेक्षण इतिहास (अब तक के उपलब्ध आंकड़ों) में सर्वाधिक है। मानसून आने से पहले उत्तर प्रदेश में पारा हर रोज एक रिकॉर्ड बनाने को आतुर दिख रहा है। प्रचंड गर्मी, लू की तीव्रता ने लोगों को बेहाल कर रखा है। प्रदेश के कई हस्सों में रिकार्ड तोड़ता तापमान बता रहा है कि लोग गर्मी में किस कदर झुलस रहे हैं। प्रयागराज सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पर पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि रविवार के 47.6 के बराबर रहा। वहीं लखनऊ में भी पारे ने रिकार्ड तोड़ा और 46.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क व गर्म पछुआ हवा चल रही है। तेज धूप के कारण आज भी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों (75 फीसदी इलाकों) में प्रचंड लू की स्थिति बनी रही। इसके अतिरिक्त न्यूनतम तापमान भी प्रदेश में सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। अगले 48 घंटों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। 

इसके बाद तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवाओं के प्रभाव से बादल छाने और संभावित बारिश के कारण तापमान में कमी आने के आसार हैं।  तराई इलाकों में लू की स्थिति में 19 जून के बाद आंशिक सुधार होने की संभावना है। परंतु प्रदेश के मध्यवर्ती एवं दक्षिणी हिस्सों में लू की परिस्थितियां आगे भी जारी रह सकती हैं। 

सर्वाधिक गर्म रहे इन शहरों में दिन, चलती रही लू
शहर   तापमान
प्रयागराज  47.6
कानपुर  47.4
हमीरपुर  47.2
सुत्लानपुर  47.0
फुरसतगंज  46.6
वाराणसी  46.4
लखनऊ  46.3
आगरा  46.3
फतेहपुर   46.2
उरई  46.2
बाराबंकी  46 
झांसी  45.9
अलीगढ़  45.6
इटावा  45
चुर्क  45

रात का पारा इन शहरों में तेजी से चढ़ा
प्रयागराज  34.7
कानपुर  34.7
आगरा  33.8
झांसी  33.3
मुरादाबाद 33.0
चुर्क  32.6
हरदोई  32.4
खीरी  32.2
इटावा  32.0
अलीगढ़  32.0

Related Articles

Back to top button