उत्तर प्रदेशराज्य

घनघनाए फोन, ईवीएम खराब…तो कहीं मतदाता पर्ची के लिए भटके लोग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ उत्तर प्रदेश के आगरा में तीसरे चरण में मतदान संपन्न हो गया। सर, मैं वोट डालने आया हूं। मगर, मतदाता पर्ची नहीं होने की वजह से वोट नहीं डाल पा रहा हूं। कृपया मेरी पर्ची उपलब्ध कराई जाए। एक मतदाता ने मतदान को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम पर यह शिकायत की। इस पर अधिकारियों ने तत्काल पर्ची दिलवाकर मतदाता की शिकायत का समाधान कराया।मतदान से संबंधित सभी तरह की जानकारी के लिए बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया था। इसमें 6 नंबर थे। इन पर 8 कर्मचारी तैनात थे। हर सूचना को रजिस्टर में अंकित किया जा रहा था। सबसे पहले सुबह 7:30 बजे फतेहपुर सीकरी से मतदाता अनिल कुमार ने पर्ची नहीं होने की शिकायत की। 

इस पर तत्काल समाधान कर दिया गया। इससे पहले 7:20 बजे आगरा लोकसभा सीट में एक मतदाता ने पर्ची नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस पर कर्मचारी ने बीएलओ को जानकारी दी। समस्या का समाधान हो गया। शाम तकरीबन 5 बजे तक शहर में 27 और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से संबंधित 3 शिकायतें दर्ज हुईं।

  • सुबह 8:00 बजे बूथ नंबर 400 पर मतदाता पर्ची नहीं मिलने की शिकायत प्रियंका ने की।
  • सुबह 8:40 बजे बाबूलाल ने बूथ संख्या 123 पर ईवीएम खराब होने के बारे में बताया।
  • 9:20 बजे छावनी क्षेत्र से मंगल सिंह ने बताया कि मतदाता पर्ची नहीं मिली है।
  • 10 बजे अरुण शर्मा ने कॉल करके बताया कि पर्ची नहीं मिल रही।
  • शाम 4 बजे अनिल सोनी ने कॉल किया। कहा कि छावनी के मतदान केंद्र पर बिजली गुल है। इस पर समाधान किया गया।
  • शाम 4.20 बजे ममता शर्मा ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के बारे में बताया। इस पर चेक किया। मगर, वोटर लिस्ट में नाम नहीं था।

विदेशी दल ने ली मतदान की जानकारी

बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा सीट का कंट्रोल रूम बनाया गया। जहां चिली, जार्जिया, उजबेकिस्तान और अफ्रीकी देशों के 15 विदेशी मेहमानों ने भारत निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया को समझा। इसके बाद में वेबकास्टिग सिस्टम की जमकर तारीफ की। एडीएम प्रोटोकाल प्रशांत तिवारी ने सभी को गुलाब के फूल देकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button