उत्तर प्रदेशराज्य

हर दिन सुबह 10 से 12 बजे तक फरियादियों को सुनें

स्वतंत्रदेश,लखनऊ ;मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को सख्त निर्देश दिया है कि वे हर दिन सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में रहें और फरियादियों की समस्याएं सुनें। जो भी अधिकारी जनता दर्शन कार्यक्रम से गायब रहेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव कार्यालय के साथ-साथ एसीएस होम, डीजीपी स्तर से की जाएगी।

                   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह नए निर्देश सुबह टीम-9 के साथ बैठक के दौरान दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, अवैध गतिविधियों में संलिप्त भष्ट आचरण के लोगों के लिए यूपी पुलिस में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार की जाए। सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। अति गंभीर अपराधों में लिप्त पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों की बर्खास्तगी की जाए।

Related Articles

Back to top button