उत्तर प्रदेशराज्य

निषाद पार्टी व अपना दल के साथ BJP का गठबंधन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद दमदार तरीके से तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी सहयोगी दलों के साथ भी बेहतर तालमेल को लेकर गंभीर है। भाजपा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा भी कर दी। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन की घोषणा की।

भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन की घोषणा की।

 

भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भाजपा निषाद पार्टी तथा अपना दल के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को निषाद पार्टी के साथ अपने गठबंधन के बाद भाजपा ने 2022 में बड़ी जीत के दावे को दोहराया। भाजपा तथा निषाद पार्टी के बीच इस दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button