उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूं में दो भाइयों की हत्या: मुख्य आरोपी का एनकाउंटर

स्वतंत्रदेश ,लखनऊबदायूं की मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए हैं। 

मासूमों के खून से सने थे आरोपी के हाथ 
साजिद ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों बच्चों का कत्ल किया। उसके हाथ बच्चों के खून से सने हुए थे। उसके पूरे शरीर पर खून ही खून लगा था। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी साजिद उनके घर से निकलकर भागा था। जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि हत्यारोपी खून से सना हुआ घर से बाहर निकलकर भागा हुआ है। इससे पुलिस उसके पीछे लग गई। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और एसओजी टीम उसे खोजती हुई शेखूपुर के जंगल में पहुंच गई।

पुलिस ने कहा- पहले आरोपी ने की फायरिंग 
पुलिस के मुताबिक पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिससे पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें हत्यारोपी साजिद मारा गया। तो वहीं गोली लगने से इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को भी गोली लग गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर इंस्पेक्टर को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

आईजी डॉ. राकेश कुमार कहना है कि हत्यारोपी घर से निकलकर भागा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पहले उसने गोली चलाई, फिर पुलिस ने फायरिंग की। इसमें आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के तीन घंटे के भीतर आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसे दो गोलियां लगी हैं।6.30 बजे साजिद अपने भाई जावेद के साथ विनोद के घर पहुंचा
6.35 बजे संगीता दोनों के लिए चाय बनाने चली गई
6.40 बजे साजिद पहली मंजिल पर विनोद की मां से मिला
6.45 बजे साजिद विनोद के बेटे आयुष और आहान लेकर छत पर चला गया।
6.55 बजे विनोद का मंझला बेटा पीयूष पानी लेकर छत पर पहुंचा।
7.00 बजे पड़ोसियों ने संगीता और पीयूष को बाहर खींच लिया।

आक्रोश
7.30 बजे से भीड़ जुटनी शुरू हुई
7.45 बजे गुस्साए लोग मंडी समिति पुलिस चौकी पहुंचे
7.50 बजे पुलिस चौकी के बाहर रखी कुर्सियों में तोड़फोड़
8.00 बजे चौकी के आसपास खोखों में तोड़्रफोड़ कर आग लगाई

कार्रवाई
8.15 बजे जिलेभर का फोर्स पुलिस चौकी पहुंचा।
8.25 बजे एसएसपी और डीएम घटनास्थल पर पहुंचे
8.35 तक होती रही नोकझोंक, अर्धसैनिक बल पहुंचा
9.00 बजे आयुष और आहान के शव निकाले गए, फोर्स घटनास्थल से लौटा
9.37 बजे सजिद की दुकान का शटर तोड़कर सामान निकाला और आग लगा दी।
9.45 बजे अर्धसैनिक बल और पुलिस फोर्स घटनास्थल पर लौटा
9.45 बजे फायर ब्रिगेड पहुंची। आग बुझाई गई।

Related Articles

Back to top button