उत्तर प्रदेश

 BJP-RLD की आखिर किस सीट को लेकर फंस रहा है पेंच?

स्वतंत्रदेश,लखनऊबिहार और बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश में भी विपक्षी गठबंधन को करारा झटका लगने वाला है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की समाजवादी पार्टी (सपा) से दूरियां बढ़ गई हैं। रालोद की नई दोस्ती भाजपा के साथ होने जा रही है।जयंत चौधरी की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात आगे बढ़ चुकी है। शर्तें भी लगभग तय हो चुकी हैं। भाजपा ने रालोद को लोकसभा की दो सीटों के साथ राज्यसभा की एक सीट का प्रस्ताव दिया है। जयंत लोकसभा की एक अतिरिक्त सीट के लिए अड़े हुए हैं।

एक-दो द‍िनों में सब कुछ फाइनल होने के बाद हो जाएगी घोषणा  

सूत्रों का दावा है कि एक-दो दिनों में सब कुछ फाइनल होने के बाद घोषणा भी हो जाएगी। लगातार दो लोकसभा चुनावों में शून्य पर आउट रालोद की भाजपा से चार सीटों की अपेक्षा थी, जो भाजपा को मंजूर नहीं है। इसीलिए बात का सिलसिला कुछ लंबा खिंच रहा है, लेक‍िन रालोद से जुड़े सूत्र का कहना है कि आखिरी दौर की बातचीत में दोनों दलों के नेतृत्व सहमति की ओर बढ़ रहे हैं।

बागपत सीट म‍िलना तय 

भाजपा ने रालोद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा की ऐसी दो सीटें देने का प्रस्ताव किया है, जो जाट बहुल हैं। बागपत मिलना तय हो गया है। दूसरी सीट बिजनौर या सहारनपुर हो सकती है। तीसरी सीट पर मामला अटका है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की रजामंदी हुई तो तीसरी सीट के रूप में संभल या अमरोहा में से कोई एक हो सकता है।भाजपा ने केंद्र की सत्ता में आने पर रालोद को एक कैबिनेट रैंक का मंत्रि पद भी देने का वादा किया है। प्रारंभिक दौर में जयंत चौधरी ने भाजपा से सहारनपुर, बागपत, बिजनौर और मथुरा की अपेक्षा की थी। दलित-मुस्लिम समीकरण के लिए नगीना, संभल और अमरोहा में किसी एक की भी मांग की गई थी। बात आगे बढ़ी, लेक‍िन भाजपा ने इनकार किया तो जयंत तीन पर आकर ठहर गए।भाजपा की तरफ से लोकसभा की दो और राज्यसभा की एक सीट की पेशकश कर बात को विराम दे दिया गया। एक दौर ऐसा भी आया जब लगा कि बात बिगड़ गई है, लेक‍िन फिर घोषित चैनल और बड़े नामों को दरकिनार कर अभियान में दोनों तरफ के विश्वस्तों को लगाया गया।

Related Articles

Back to top button