उत्तर प्रदेशराज्य

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट में दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए भूमि खरीद को आसान बनाने, फार्मास्युटिकल नीति व सौर ऊर्जा नीति में बदलाव से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए भी सहूलियतों का एलान हो सकता है।

मौजूदा वित्तीय वर्ष में धान खरीद, सीएजी रिपोर्ट को विधानमंडल में पेश करने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। पिछले विधानमंडल सत्र के बाद जारी अध्यादेशों के स्थान पर नए विधेयक के मसौदे को भी मंजूरी दी जा सकती है। कैबिनेट में ऊर्जा, जलशक्ति, लोक निर्माण, उच्च शिक्षा और कृषि सहित अन्य विभागों के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। लोक निर्माण विभाग की सड़कों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button