उत्तर प्रदेशलखनऊ

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक का वकील गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात लखनऊ के एक होटल से उनको पकड़ा। रविवार को पुलिस ने प्रयागराज कोर्ट में विजय मिश्रा को पेश किया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।विजय मिश्रा पर आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड के दिन यानी 24 फरवरी को उमेश की लोकेशन अतीक के भाई अशरफ और बेटे असद के साथ शेयर की थी। जिसके बाद उमेश की हत्या हो गई।सूत्रों के मुताबिक, विजय मिश्रा शनिवार को विभूतिखंड इलाके में एक फाइव स्टोर होटल में रुके हुए थे। यहीं से STF की मदद से प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया। धूमनगंज थाने के इंस्पेक्टर राजेश मौर्य और अतरसुइया इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने विजय मिश्रा को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की।इससे पहले खबर आई थी कि अतरसुइया थाने में एक फर्नीचर कारोबारी से 3 करोड़ की रंगदारी मांगने के दर्ज केस में विजय मिश्रा की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, बाद में प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तारी की बात कही।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विजय मिश्रा की उमेश पाल हत्याकांड में तलाश कर रही थी। पुलिस ने STF से विजय मिश्रा की लोकेशन ट्रेस करने और पकड़ने में मदद मांगी। विजय मिश्रा की लोकेशन ट्रेस की गई तो वह लखनऊ मिली।इस इनपुट के बाद प्रयागराज पुलिस ने शनिवार रात 11 बजे उनको होटल से उठा लिया। विजय मिश्र के जूनियर एडवोकेट हिमांशु कुमार ने बताया कि सभी पुलिस वाले सादी वर्दी में आए थे। रात करीब 11 बजे उन्हें अपने साथ ले गए हैं। कहां ले गए हैं। यह क्लीयर नहीं है।

Related Articles

Back to top button