उत्तर प्रदेशराज्य
यूपी विधानसभा की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
स्वतंत्रदेश , लखनऊविधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधानसभा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जल्द ही इस बाबत समीक्षा की जाएगी। वहीं, विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि संसद की सुरक्षा में सेंध के बाद विधानसभा सचिवालय भी सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुआ है।

विधायकों के साथ अब अधिकारियों को अब चिप वाले वाहन पास दिए जाएंगे। चिप लगे वाहन देखकर विधानसभा सचिवालय के प्रवेश द्वार स्वतः खुल जाएंगे। सभी प्रवेश द्वार पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।