उत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ में मणिपुर जैसी घटना

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:मणिपुर में महिला की न्यूड परेड पर देश शर्मसार है। पीएम तक दुख-क्रोध जता चुके हैं। दिल्ली में सरकार के खिलाफ अविश्चास प्रस्ताव आ चुका है। देश की राजधानी से 70 किमी. दूर मेरठ में भी एक ऐसी ही भयावह वारदात हुई है। यहां 4 युवकों ने एक नाबालिग लड़की का किडनैप किया। उसके साथ दरिंदगी की। न्यूड वीडियो बनाए।लेकिन, इस पीड़िता की आवाज लखनऊ-दिल्ली में बैठे सत्ताधीशों तक नहीं पहुंच पाई। यही वजह है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर अब तक अभद्रता की एफआईआर दर्ज की है। वहीं, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है।

यह पूरी घटना मेरठ के किठौर इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक शाकिर पीड़िता का परिचित था। उसका मिलना-जुलना था। अफेयर था। जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो शाकिर तैयार नहीं हुआ। इसी बीच, लड़की और शाकिर का मनमुटाव हो गया। 3 महीने पहले शाकिर ने धोखे से लड़की को मिलने के लिए बुलाया।उसे नशीली दवा पिला दी। फिर किडनैप करके गांव के बाहर खेत पर ले गया। वहां शाकिर के दोस्त आलम, पप्पू, शोएब गद्दी, हैदर और 1-2 अज्ञात लड़के मौजूद थे। जब पीड़िता को होश आया तो वो खेत पर थी। उसके कपड़े उतारे जा चुके थे। लड़के उससे रेप करने का प्रयास कर रहे थे। कुछ उसके वीडियो बना रहे थे। लड़की ने होश आते ही विरोध शुरू किया। गिड़गिड़ाते हुए कपड़े वापस मांगने लगी। लेकिन, आरोपियों ने रहम नहीं किया।आरोपियों ने 3 महीने बाद इस घटना के वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो पीड़िता के भाई तक पहुंच गया। फिर इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। 24 जुलाई को मामले की एफआईआर दर्ज हुई। पीड़िता का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह लड़की गिड़गिड़ाती हुई दिख रही है। वो उन लड़कों से कपड़े मांग रही है। लड़के उसको कपड़े नहीं देते हैं। वीडियो बनाते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button