उत्तर प्रदेशराज्य

अम्बरीष सिंह पुष्कर अपने आवास में नजरबंद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर को उनके आवास पर नज़रबंद किया गया है। पुलिस बल उनके आवास पर मौजूद है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने की तैयारी में सपा कार्यकर्ता थे। इससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने विधायक को नजरबंद कर दिया।

लखनऊ के मोहनलालगंज का मामला।बदहाल कानून व्यस्था व किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने की तैयारी में सपा कार्यकर्ता थे।

मालूम हो कि आज शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहनलालगंज ब्लॉक पर अयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। ऐसे में बदहाल कानून व्यस्था व किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने की तैयारी में सपा कार्यकर्ता थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को घेरने की तैयारी में सपा कार्यकर्ता थे। वहीं, पुलिस प्रशासन ने पहले से ही विधायक को नजरबंद कर दिया। मोहनलालगंज व्यापार मंडल सुजीत पांडे हत्याकांड का खुलासा न होने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने बड़े विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।

Related Articles

Back to top button