उत्तर प्रदेशराज्य
बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष का निधन
स्वतंत्रदेश , लखनऊ:बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्रदेव मिश्र (85 वर्ष) का निधन हो गया है। इस शोक समाचार से कचहरी में शोक का माहौल है। कई अधिवक्ता खोजवा स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

जिसमें ऑल इंडिया बार कौंसिल सदस्य श्री नाथ त्रिपाठी, बार कौंसिल सदस्य गण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हैं। स्वर्गीय मिश्र विधि वेत्ता होने के साथ विधि के छात्रों को भी पढ़ाते रहे हैं। इनके शिष्य न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक सेवा में भी हैं। इन्द्रदेव मिश्र मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।