उत्तर प्रदेशराज्य

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य विकास सिंह गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:अयोध्या के बाहुबली नेता विकास सिंह को दिल्ली से NIA ने अरेस्ट किया है। आरोप है कि उसने सिद्धू मुसेवाला के शूटर को पनाह दी थी। उसका नाम NIA की कस्टडी में आए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक खालिस्तानी समर्थक से पूछताछ में सामने आया था।

जांच एजेंसी NIA ने विकास सिंह को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर 7 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है। NIA लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से विकास सिंह के रिश्तों को लेकर छानबीन कर रही है।विकास सिंह अयोध्या के महाराजगंज इलाके के गांव देवगढ़ का रहने वाला है। यूपी पुलिस के रिकॉर्ड में वो हिस्ट्रीशीटर है। 21 केस दर्ज है।

  • सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने अपनी रिमांड अर्जी में कहा कि विकास को लॉरेंस बिश्नोई के आपराधिक सिंडिकेट को संचालित करने के साथ भारत और विदेशों में स्थित उसके गिरोह के सदस्यों को पनाह देता है।
  • उसके गिरोह के लोग दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने और युवाओं को जोड़ने का काम करते हैं।
  • उसकी पहुंच देश ही नहीं विदेश तक है और देश विरोधी गतिविधयों की साजिश विभिन्न राज्यों की जेलों में रची गई या रची जा रही है। जिसको विदेशी नेटवर्क के माध्यम से अंजाम दिलाया जा रहा है।
  • विकास ने मई 2022 में पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर पर रॉकेट से हुए हमले के आरोपियों दीपक और दिव्यांशु को पनाह दी थी।
  • गोसाईंगंज (अयोध्या) से सपा विधायक अभय सिंह ने भी विकास पर हत्या की साजिश रचने और लॉरेंस विश्नोई गिरोह के शूटर द्वारा रेकी कराने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button