उत्तर प्रदेशराज्य

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल का पहला सदन आज

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल का पहला सदन गुरुवार हो होने जा रहा है। इसमें 12 सदस्यी कार्यकारिणी का चुनाव होगा। नगर निगम के त्रिलोकीनाथ सभागार में सदन की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें सदन के 110 पार्षद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। 23 जून के पहले सदन करना था। ऐसे में 22 जून को बैठक बुलाई गई है।

नगर निकाय के नियमों के अनुसार सदन की पहली बैठक से मेयर का कार्यकाल माना जाता है। ऐसे में अगला चुनाव भी इसी हिसाब से होता है। विशेष अधिवेशन में कार्यकारिणी गठन के बाद नगर निगम व शहर के विकास संबंधी फैसलों पर निर्णय हो सकेंगे। कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया गय। सुबह 11 बजे अधिवेशन शुरू होगा। सदस्य पद के लिए नामांकन 11:30 बजे तक होंगे और 11:50 तक नाम वापसी। चुनाव होने की स्थिति में दोपहर 2 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी की जाएगी।

बीजेपी के 10 और सपा के 2 सदस्य होंगे शामिल
अभी तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो चुनाव में बीजेपी को 10 कार्यकारिणी सदस्य मिलेंगे। इसके अलावा सपा के खाते में दो सीट जाएगी। बसपा और कांग्रेस के हाथ शून्य रहेगा। हालांकि कांग्रेस चुनाव करा सकती है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग हुई तो स्थिति बदल सकती है। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है।

Related Articles

Back to top button