उत्तर प्रदेशराज्य

राजनीतिक विरोधियों को लिया आड़े हाथ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वाराणसी, कुशीनगर, झांसी, सुल्तानपुर, सहारनपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के एक-एक लाभाॢथयों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में इस कार्यक्रम से जुड़े।

            प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद के बाद राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथों लिया।

प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद के बाद राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीते दशकों में उत्तर प्रदेश को हमेशा राजनीति के चश्मे से देखा गया। दिल्ली के सिंहासन का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसका सपना देखने वाले तो बहुत से लोग आए और गए लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा की उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रिम भूमिका निभा सकता है। किसी ने वंशवाद, किसी ने परिवार के लिए और किसी ने अपने राजनीतिक स्वार्थवश यूपी को इस्तेमाल किया। अपने स्वार्थ में डूबे इन लोगों ने उत्तर प्रदेश को आॢथक समृद्धि से जोड़ा ही नहीं बल्कि खुद को समृद्ध किया। अब उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों के कुचक्र से बाहर निकल आया है। उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन का पावर हाउस बन सकता है, यह विश्वास हाल के वर्षों में बना है।

Related Articles

Back to top button