उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने ली शपथ

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार 26 मई को शहर की सरकार ने शपथ ग्रहण करना शुरू कर दिया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में कमिश्नर रोशन जैकब ने भाजपा की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवालको शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद मेयर ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर करीब 12.30 बजे शुरू हो गया।शपथ ग्रहण करने के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए हम लखनऊ की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 32 वर्षों से लखनऊ की जनता का BJP पर विश्वास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने जो पौधा लगाया था। आज लखनऊ के रूप में वो विशाल वृक्ष के रूप में खड़ा है। कहा कि लखनऊ को देश के बेहतरीन शहरों में से एक बनाएंगे। साथ ही मौजूद लोगों से स्वच्छता के प्रति सभी को शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि 4 प्रतिज्ञाओं के साथ हम और हमारे पार्षद साथी काम करेंगे।

शपथ ग्रहण से पहले बैठने को लेकर मचा हड़कंप

शपथ ग्रहण के दौरान हड़कंप जैसा माहौल बन गया। पार्षदों की सीटों पर आम लोग आकर बैठ गए। इस वजह से कई पार्षदों को कार्यक्रम में पहुंचने में परेशानी हुई। इसके बाद मंच से डीएम ने माइक संभाली और अनाउंस करते हुए कहा कि पार्षदों के लिए आगे की तीन लाइनों की कुर्सियों को खाली कर दिया जाए।शहर के 110 वार्ड में इस बार सबसे ज्यादा सीट बीजेपी को खाते में गई है। बीजेपी ने 80 सीट पर जीत हासिल किया है। इसके बाद 21 सीट पर सपा, 4 पर कांग्रेस, 4 निर्दल और एक सीट बसपा के खाते में गया है। वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button