उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में निकाय चुनाव का नामांकन आज से

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:लखनऊ में निकाय चुनाव के लिए आज से पर्चा भरा जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। डीएम सूर्य पाल गंगवार ने तैयारियों को लेकर एक दिन पहले से अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।डीएम अपनी टीम के साथ नगर निगम समेत सभी केंद्र का दौरा किया। जहां से फॉर्म मिलने हैं। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मेयर और पार्षद पद के लिए फॉर्म दिए जाएंगे।

नगर निगम मुख्यालय में मेयर का पर्चा होगा दाखिल

मेयर के लिए नगर निगम के त्रिलोक नाथ सभागार पर्चा दाखिल किया जा रहा है। लखनऊ में 1960 से मेयर का पद बना हुआ है। हालांकि पहले इसे नगर प्रमुख के नाम से जाना जाता था। साल 2002 में इसको मेयर नाम दिया गया। पार्षदों के लिए नगर निगम जोन एक कार्यालय में तीन रूम आवंटित किए गए हैं। जहां पर्चा दाखिल किया जा सके। इसके अलावा स्मृति उपवन के कंट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था व रवानगी काउंटर आदि भी तैयार किया जा रहा है।

100 मीटर दूरी पर एंट्री पाइंट

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय के दोनों ओर 100-100 मीटर की दूरी पर एंट्री पॉइंट बनाकर बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित किया जाएगा। नाम निर्देशन के लिए प्रत्येक कमरे में 1 आरओ, 2 एआरओ व 1 आरओ को रिजर्व में रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया गया कि एक आरओ के द्वारा 4 वार्डों के प्रत्याशियों का नाम निर्देशन दाखिल कराया जाएगा।

11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेगा नामांकन

नामांकन 11 से 17 अप्रैल तक चलेगा। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का भी कड़ाई से अनुपालन कराने के दिए निर्देश है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल व्यवस्था व बैरिकेडिंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया की कराई जाएगी वीडियोग्राफी, CCTV कैमरों के द्वारा निगरानी की जाएगी। रविवार को भी पर्चा दाखिल करने संबंधित काम होगा।

इन जगहों से होगा नामांकन

  1. ज़ोन 1 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- ग्राउंड फ्लोर नगर निगम कार्यालय।
  2. ज़ोन 2 व 6 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- सामुदायिक केंद्र राजाजीपुरम।
  3. ज़ोन 3 व 7 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- कल्याण मंडप महानगर।
  4. ज़ोन 4 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- नगर निगम ज़ोन 4 कार्यालय गोमती नगर।
  5. ज़ोन 5 व 8 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- सामुदायिक केंद्र बंगला बाजार।

Related Articles

Back to top button