उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या में और भव्य होगा चौथा दीपोत्सव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: भगवान राम की नगरी अयोध्या में पांच अगस्त को भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद पडऩे वाली पहली दीपावली इस बार और अधिक रोशन होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी इस बार अयोध्या में चौथा दीपोत्सव अधिक भव्य होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली पर अयोध्या में वाॢषक दीपोत्सव को इस बार और भव्य रूप से मनाने के लिए सरयू के घाटों पर करीब छह लाख मिट्टी के दीपक जलाकर अपने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोडऩे की योजना बनाई है।

अयोध्या जिला प्रशासन ने शासन के सहयोग से इस बार दीपोत्सव का दायरा बढ़ा दिया है। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव पर सरयू नदी के 24 घाट पर छह लाख दीप जलेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली पर अयोध्या में वाॢषक दीपोत्सव को इस बार और भव्य रूप से मनाने के लिए सरयू के घाटों पर करीब छह लाख मिट्टी के दीपक जलाकर अपने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोडऩे की योजना बनाई है।

खर्च होंगे 62 लाख रुपये

अयोध्या में चौथे दीपोत्सव पर 62 लाख रुपये खर्च होंगे। रामनगरी में चौथे दीया-बाती से लेकर इसकी अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए अवध विश्वविद्यालय ने टेंडर खोल दिया। सात फर्मों में से एक फर्म को न्यूनतम दर के आधार पर तकरीबन 31 वस्तुओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। टेंडर के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने फर्म के जिम्मेदार से बातचीत की। अब शुक्रवार को इनको वर्कऑर्डर दिया जाएगा।

राम की पैड़ी पर थर्मल स्कैनिंग के बाद मिलेगा स्वयंसेवकों को प्रवेश

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों का भ्रमण किया और स्वयंसेवकों से संवाद किया। कुलपति ने बताया कि इस बार भी रिकार्ड बनेगा। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से बचाव को सजगता बरती जाएगी। सरकार की गाइड लाइन का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा।

इसी के बाद ही कोई भी व्यक्ति परिसर में दाखिल हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी पूरी हो गई है। विवि के एमपीएच (मास्टर ऑफ हेल्थ) विभाग के तकरीबन 25 चिकित्सक छात्रों को इसके लिए लगाया जाएगा। किसी भी सूरत में कोई कोरोना संदिग्ध पैडी के घाट पर प्रवेश नहीं पा सकेगा।

Related Articles

Back to top button