उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी से मंत्री डा. नीलकंठ पीछे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। भाजपा ने शुरुआती रुझान में पार किया स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को 230 तथा सपा को 103 सीट पर बढ़त मिली है।

नतीजे आने से पहले रुझान आ रहे हैं। शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है।

वाराणसी शहर दक्षिणी से  सपा के प्रत्याशी किशन दीक्षित ने पहले चक्र में 5454 मतों से बढ़त बनाई है। उनको 7124 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डा. नीलकंठ तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको 1670 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की मुदिता कपूर हैं जिनको 95 मत मिले हैं। शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। हर बार के चुनाव में एक तरफा ही जीत मिलती रही है। नौ बार भाजपा से श्यामदेव राय चौधरी दादा विधायक बने रहे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डा. दयाशंकर मिश्र दयालु रहते थे जो इस बार भाजपा में ही हैं। डा. नीलकंठ तिवारी चुनाव मैदान में उतरे तो उन्हेंं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने कड़ी टक्कर दी थी। 

  • गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 3 चरणों की मतगणना का परिणाम आ चुका है। सपा की सुभावती शुक्ला को 4290 वोट मिले हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 16569 मत प्राप्त हुए हैं। समाज पार्टी के चंद्रशेखर को मात्र 903 वोट मिले हैं।
  • स्‍वामी प्रसाद मौर्य पीछे : कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट पर पूर्व मंत्री और भाजपा से पाला बदल कर सपा में गए स्‍वामी प्रसाद मौर्य 2607 मतों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।  
  • कांंग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष तीसरे स्‍थान पर : कुशीनगर की तमकुहीराज सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू तीसरे स्‍थान पर चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्‍याशी करीब नौ हजार मतों से असीम कुमार राय आगे चल रहे हैं।
  • मंत्री सूर्य प्रताप शाही आगे : देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 2500 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्‍थान पर सपा प्रत्‍याशी और पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं।
  • मंत्री जयप्रताप सिंह आगे : सिद्धार्थनगर जिले की बांंसी सीट से स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह सपा के नवीन उर्फ मोनू दूबे से 5400 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • मंत्री जय प्रकाश निषाद आगे: मत्‍स्‍य पालन राज्‍य मंत्री जय प्रकाश निषाद देवरिया की रूद्रपुर विधानसभा सीट पर सपा के रामभुआल निषाद से 1175 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटा तथा मऊ सदर से सुहेलदेव भारती समाज पार्टी से प्रत्याशी अब्बास अंसारी पीछे चल रहा है। अब्बास का यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह यहां से आगे हैं। मुख्तार के बड़े भाई का बेटा सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू गाजीपुर की सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में बढ़त पर है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट पर बढ़त बनाए हैं। योगी आदित्यनाथ करीब 12 हजार वोट से आगे हैं। बलिया के फेफना से मंत्री उपेन्द्र तिवारी सपा के प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव से पिछड़ गए हैं।
  • समाजवादी पार्टी के गढ़ तथा इनकी परपंरागत सीट इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है।
  • मैनपुरी के करहल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बढ़त पर है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सपा की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला से आगे हैं। भीम आर्मी के प्रत्याशी चंद्र शेखर रावण को यहां पर अब तक सिर्फ 123 वोट मिले हैं।
  • करहल में अखिलेश यादव भाजपा के एसपी सिंह बघेल से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है बसपा तीसरे तथा नोटा चौथे स्थान पर है। अलीगढ़ की सात सीटों में से चार के रुझान आए हैं। चारों पर भाजपा काफी आगे चल रही है। 

Related Articles

Back to top button