उत्तर प्रदेशराज्य

आज दोपहर बाद जारी होगा परिणाम

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 यानी यूपीटीईटी-2021 की गुरुवार को की संशोधित उत्तरमाला जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। उनका इंतजार चंद घंटे में ही पूरा हो जाएगा। यूपी टीईटी-2021 का परिणाम आज दोपहर बाद जारी होगा।

दोपहर बाद जारी होगा यूपी टीईटी 2021 परीक्षा का परिणाम

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 यानी यूपी टीईटी 2021 का परिणाम आज घोषित होगा। इस बार 19.30 लाख अभ्यर्थियों ने अपना भाग्य आजमाया है। बीते वर्ष 28 नवंबर को पेपर आउट होने के बाद टीईटी- 2021 की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित कराई गई थी।परीक्षा के बाद 27 जनवरी को उत्तरमाला जारी की गई। इसके बाद एक फरवरी तक आनलाइन आपत्तियां ली गईं। इसका परिणाम 25 फरवरी को जारी होना था, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण कार्यवाही रोक दी गई। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद शासन की अनुमति मिलने पर परिणाम जारी किया जा रहा है। उम्मीदवारों को लिए यूपीटईटी 2021 का परिणाम वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी होगा।

Related Articles

Back to top button