Uncategorized

 चैत्र नवरात्र के कार्यक्रमों में महिलाओं को जोड़ने पर जोर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:लोकसभा चुनाव से पहले सरकार और सत्तारूढ़ दल आधी आबादी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के एजेंडे पर जुटा है। वहीं विपक्ष के दांव ने सियासी गरमी बढ़ा दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम नवमी पर अखंड रामायण पाठ की सरकारी पहल को अपने अंदाज में सराहा, लेकिन सभी धर्मों के आयोजन के लिए सरकार से बजट देने की मांग कर दी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिना नाम लिए इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर अखंड रामायण के पाठ में किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अब इसको लेकर भी सियासत बढ़ गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 में आधी आबादी के जरिये केंद्र में मोदी सरकार की तीसरी बार ताजपोशी के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान पर तेजी से फोकस बढ़ाया है। राज्य सरकार ने चैत्र नवरात्र में शक्तिपीठों और मंदिरों में देवी जागरण और पूजन के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करने पर जोर दिया है। स्वच्छता से जुड़े कार्यों के लिए 30 मार्च तक ‘स्वच्छोत्सव’ अभियान चलाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘नवदेवी सम्मान’ देने का एलान किया है।

Related Articles

Back to top button