Uncategorized

काशी विश्वनाथ की तरह अब राम जन्मभूमि कॉरिडोर

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:बनारस के श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर अब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि कॉरिडोर बनेगा। इसका ऐलान मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद योगी सरकार ने किया। ये कॉरिडोर राम जन्मभूमि के मुख्य मार्ग से हनुमान गढ़ी तक बनेगा। पूरा मार्ग चौड़ा किया जाएगा। दुकानों को यहां से हटाया जाएगा।
 योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर थे। उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन किया था।

कॉरिडोर बनने के बाद यहां विदेशों से भी टूरिस्ट आएंगे। सरकार इसको अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़कर भी देख रही है। इसलिए प्राथमिकता पर इस प्रस्ताव को पास किया गया है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। योगी कैबिनेट मीटिंग में कुल 13 बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

योगी सरकार के फैसले का अयोध्या के संतों ने स्वागत किया है। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख और सरयू महाआरती के संरक्षक राजकुमार दास कहते हैं, “यूपी के सीएम योगी और उनकी कैबिनेट को बधाई। कॉरिडोर से विश्व पर्यटन बढ़ेगा। विश्व मैप पर अयोध्या दिखेगा। भव्य मंदिर श्रीराम के लिए बन रहा है। वो सनातन धर्म की भव्यता का एक उदाहरण होगा।”

Related Articles

Back to top button