उत्तर प्रदेशराज्य

वोटिंग लिस्ट में शामिल होने का एक और मौका

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:अब निकाय चुनाव की तैयारियों तेज हो गई है। ऐसे में एक बार फिर से मतदाता सूची में नाम संशोधन का मौका आ गया है। 11 से 17 मार्च तक वोटर निकटतम मतदान केंद्र तक जाकर सुविधा का फायदा ले सकते हैं।

राजधानी के सभी मतदाता केंद्रों पर मतदाता सूची और बाकी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया है। अब इसके लिए नियुक्त बीएलओ 17 मार्च तक रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मौके पर मौजूद रहेगा। इस दौरान नाम सही कराने से लेकर जुड़वाने का काम किया जाएगा।

18 से 22 मार्च तक इस दौरान मतदाता सूची में आने वाले आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची को आम लोगों के लिए 1 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के लिए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। लखनऊ में इस बार 88 गांव नगन निगम सीमा के अंदर आए है। ऐसे में बड़े स्तर पर मतदाता बढ़ने की संभावना है। करीब 3 से चार लाख मतदाता इसमें शामिल हो सकते है।

Related Articles

Back to top button