उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस का यंग घोषणापत्र

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस आज दूसरा मेनिफेस्टो जारी कर रही हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। हम यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। 12 लाख पद तो अभी भी खाली है।

युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही है। युवा दुखी है। हमारी सरकार आएगी तो हम ये वादे पूरे करेंगे। हम सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि विकास की बात हो। युवाओं के भविष्य की बात हो। विधान में हमने ये भी बताया है कि युवा कैसे अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं। युवाओं की समस्याओं को हमने इसमें एड्रेस किया है। यूपी में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का ये दस्तावेज है।

20 लाख नौकरी देंगे

प्रियंका का महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र
प्रियंका गांधी ने इससे पहले महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें मुफ्त बस सेवा, साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के साथ सरकारी नौकरी में 40% आरक्षण देने का वादा किया है। प्रियंका गांधी यूपी में अपनी पार्टी से 40% टिकट महिलाओं को दे रही हैं।

 प्रियंका गांधी की 8 प्रतिज्ञाएं

  • टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
  • छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी
  • किसानों का पूरा कर्जा माफ
  • 2500 में गेहूं धान, 400 पाएगा गन्ना किसान
  • बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
  • दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार
  • 20 लाख को सरकारी रोजगार
  • 10 लाख तक का मुफ्त इलाज

Related Articles

Back to top button