उत्तर प्रदेशराज्य

वित्तमंत्री खन्ना की बजट भाषण में शेरो-शायरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में राज्य का 6 लाख 90 हजार करोड़ का बजट 2023-24 पेश किया। इस दौरान उनका शायराना अंदाज दिखाई दिया। अपने 1 घंटा 38 मिनट के बजट भाषण के दौरान उन्होंने सात बार अपनी बातों को शायरी के माध्यम से रखा। इस दौरान सुरेश खन्ना के अंदाज ने अपने साथियों को हंसने का मौका दिया। तो वहीं, सीएम योगी और अखिलेश यादव मुस्कुराते दिखे। बजट के बाद सीएम योगी ने इसकी तारीफ की है।

योगी सरकार 2.0 अपना दूसरा बजट पेश किया है। साल 2023-24 का यह बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का है। यह पिछले साल के बजट (6.15 लाख करोड़) से करीब 75 हजार करोड़ अधिक है। बुधवार को सदन में जब वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पढ़ना शुरू किया तो ‘जय श्रीराम’ का जयघोष हुआ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव काले रंग की शेरवानी पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं। सपा के विधायक भी काली शेरवानी में नजर आए हैं। बजट पेश करने के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सदन में मौजूद नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button