उत्तर प्रदेशराज्य

बिजली कर्मचारियों ने उपभोक्ता को पीटा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:जीरो टॉलरेंस का नाम देने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी नहीं सुधर रहे है। पहले तो वह पैसा मांगते हैं लेकिन जब उपभोक्ता उसका बिल बनाता है तो उसकी पिटाई शुरू हो जाती है। मामला लखनऊ के फैजुल्लागंज उपकेंद्र का है। यहां तक कर्मचारियों ने महिला को भी पीट दिया। यहां तक कि कर्मचारियों उपभोक्ताओं पर ही फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रच डाली।

फैजुल्लागंज उपकेंद्र पर इलाके की रहने वाली एक महिला अपने बेटे के साथ पहुंची। उसके यहां घर में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ जेई सुरेश कुमार मौर्या और एसडीओ दीपेंद्र सिंह से मिलने पहुंची। यहां तक संविदा कर्मचारी कुलदीप और अनिरुद्ध उन्हें मिले। उनको वह लोग जेई कार्यालय में ले गए। इस दौरान उनको बताया गया कि एक लाख रुपए खर्च कर मामला खत्म किया जा सकता है।महिला ने बेटे के साथ घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे नाराज कर्मचारियों ने उनकी वहीं पर पिटाई शुरू कर दी। यहां तक की वीडियो बनाए जाने पर कर्मचारियों ने बिल की रकम जमीन पर बिखेरकर महिला और उसके बेटे को फंसाने की कोशिश की डाली। उनका मोबाइल भी छीन लिया। संविदा कर्मचारी दोनों को पीटते हुए बिलिंग केंद्र ले गए और उपभोक्ताओं की ओर से जमा किए गए बिल के रुपए कक्ष में बिखेर दिया।

Related Articles

Back to top button