उत्तर प्रदेशराज्य

रामायण म्यूजियम में दिखेगी भगवान श्रीराम की जीवन गाथा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पधारने वाले मेहमानों को काशी, अयोध्या व प्रयागराज ब्लॉकों में ठहराने के इंतजाम लगभग पूरे होने को हैं। रामनगरी अयोध्या जाए बिना टेंट सिटी में ही भगवान श्रीराम की जीवन गाथा दिखेगी। रामायण म्यूजियम के लिए विविध लीलाओं की आकर्षक मूर्तियां मंगाई गई हैं।

अवध विहार योजना में शिल्पग्राम के पीछे उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम करीब 30 एकड़ जमीन पर लग्जरी टेंट सिटी बसा रहा है। ये स्थान समिट के आयोजन स्थल सेक्टर 15 वृंदावन योजना से काफी नजदीक है। टेंट सिटी में 750 मेहमानों को ठहराने के लिए फाइव स्टार होटल से भी बेहतर प्रबंध हो रहा है। 250-250 के तीन लग्जरी ब्लॉक बनाए गए हैं, उनके नाम पर प्रदेश के तीन प्रमुख तीर्थ अयोध्या, काशी व प्रयागराज के नाम पर रखे गए हैं। नाम के ही अनुरूप उनके भव्य बनाए गए हैं। द्वार से अंदर तक उन तीर्थों के प्रसिद्ध स्थलों के चित्र दीवारों पर लगाए गए हैं।

निगम के मैनेजर आपरेशन अक्षय नागर ने बताया कि भगवान श्रीराम की विविध जीवन लीलाओं को रामायण म्यूजियम में संजोया जा रहा है। अयोध्या ब्लॉक में ही यह म्यूजियम बन रहा है। संबंधित आकर्षक मूर्तियां आ गई हैं उन्हें जीवनगाथा के अनुरूप लगाया जा रहा है। यहां आने वालों का स्वागत पारंपरिक तरीके से होगा। शाम से रात्रि तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button